कानून के रखवाले-2
कोर्ट के बाहर- केस के बाद, असलम और सोनिया आमने-सामने:
सोनिया- चलो अच्छा हुआ कि तुमको फांसी नहीं हुई, नहीं तो मैं तुमको तड़पते हुए टॉर्चर होते हुए नहीं देख पाती।
असलम- मैडम, आपने मेरा सारा काम ख़राब कर दिया, आप को सजा जरुर दूंगा इसकी ! मुझे तो सिर्फ 5 साल की सजा हुई है, उसके बाद मैं तुमको बताऊंगा।
सोनिया- तुमने तो उसी दिन हवालात में बता दिया था, पेशाब निकल गया था, याद है या नहीं?
असलम- यह बात मैं कभी भूल नहीं सकता, जब तुमने मुझे पकड़ा था तो मैं नशे में था और जो भी हुआ वो नशे में हुआ, तुम्हारे टॉर्चर से नहीं।
सोनिया (हाथ कमर पर रखे हुए)- लगता है तुम्हें होश में लाने के लिए तुम्हारा टॉर्चर सेशन दोबारा जरुर रखना पड़ेगा।
असलम- अगर ऐसी बात है तो मैं भी तैयार हूँ, और हाँ इस बार तुझको प्रेग्नेंट कर दूंगा।
सोनिया से रहा नहीं गया उसका जवाब सुन कर उसने चांटा मार दिया असलम को और समीर को कहा- ले जाओ इसे।
आज पहली बार ऐसा हुआ था कि सोनिया के जूनियर सामने उसे किसी गुंडे ने इतनी बड़ी धमकी दी थी, वैसे सोनिया के लिए देह शोषणकारियों और कातिलों से उलझना कोई नई बात नहीं थी, और यह उसका रोज का काम था, पर जो कुछ असलम ने सोनिया को कहा, वो उसने सोनिया के जूनियर ऑफिसर के सामने कहा था, जिससे सोनिया गुस्से में लाल हो गई, उसने मर्दों की इस दुनिया में अपनी नई पहचान बनाई है जिसको असलम ने चकनाचूर करने की कोशिश की।
सोनिया घर पहुंच कर अपने कमरे में गई और रात का खाना खाने के बाद अपने बेड पर बैठी हुई थी… उसके कानो में अभी भी असलम के शब्द गूँज रहे थे… उसका मन कर रहा था कि वो पीट-पीट कर असलम की जान ले ले पर वह अभी सस्पेंड थी और वह जेल में भी नहीं जा सकती थी, नहीं तो असलम को अपना टॉर्चर सेशन जरुर दिखाती।
सोनिया शर्मा को ‘ टॉर्चर सोनिया’ के नाम से भी जाना जाता था और उसका टॉर्चर झेल पाना किसी के बस की बात नहीं थी, कितनों का मूत निकल गया था सोनिया का टॉर्चर चेम्बर में ! आज भी वे लोग सोनिया का नाम से कांपते हैं। पर एक नाम ऐसा है जो इस वक़्त सोनिया पर आग बबूला हुआ पड़ा था, वो था अन्डरवल्ड का बादशाह- मुस्तफा !
मुस्तफा एक अकेला ऐसा इंसान था जिसने अपने बल पर अन्डरवल्ड पर राज किया है..
12 साल की उम्र में एक चाय वाले से 32 साल की उम्र में वह अन्डरवल्ड का बादशाह बन गया था। अभी वह सिंगापोर में था, पर जब उससे खबर मिली कि असलम को 5 साल की सजा हुई है तो वो फ़ौरन भारत आ गया, उसने अपना सारा काम असलम के हवाले किया हुआ था, अब असलम को सजा हुई तो उसको भारत आना ही पड़ा। उसका आने का एक और मकसद था सोनिया से बदला लेना !! सोनिया ने उसका सारा काम चौपट कर दिया था और पूरे पुलिस फ़ोर्स का साथ भी सोनिया के पास था।