All content free · updated every 5 minutes

पप्पू और आधार कार्ड

Story Hindi 2 pages 15 years ago

पप्पू और आधार कार्ड
और बनाओ आधार कार्ड
2020 का एक दृश्य
पप्पू ने पिज्जा हट में फ़ोन किया।
सेल मैन- पिज्जा हट, नमस्कार !
ग्राहक पप्पू- हैलो, आप मेरे घर पिज्जा भेज दीजिए।
सेल मैन- सर, पहले आप अपना आधार कार्ड नंबर बाता दीजिए।
पप्पू- ठीक है… मेरा नम्बर ********* – *********** – ******* है।
सेल मैन- ओके… आप हैं … श्रीमान राजू और आप हाऊस नम्बर 3**5, कैलाशपुरी, चेन्नई से बोल रहे हैं। आपके घर का फ़ोन नंबर ********* और आपके कार्यालय का नम्बर ******** है और अपने मोबाइल ********** है। अभी आप अपने घर का नंबर से फोन कर रहे हैं।
पप्पू चकित होकर- आपको मेरे सभी फ़ोन नंबर कैसे मिले?

सेलमैन- हम आधार सिस्टम से जुड़े हैं।
पप्पू- मैं अपनी डबल मोजरेला पिज्जा ऑर्डर करना चाहता हूँ।
सेल मैन- आपके लिए यह अच्छा विचार नहीं है सर !
पप्पू- ऐसा कैसे?
सेलमैन- आपके मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, आप उच्च रक्तचाप और उच्च कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं सर !
पप्पू- तो क्या? तुम मुझे क्या सलाह देते हो कि मैं क्या मंगाऊँ?
सेल मैन- हमारा कम चिकनाई वाला होक्किन पिज्जा मंगा लीजिए, आप इसे पसंद करेंगे।
पप्पू- आप यह कैसे कह सकते हैं कि यह मुझे पसन्द आएगा?
सेलमैन- पिछले हफ्ते आपने नेशनल लाइब्रेरी से ‘लोकप्रिय होक्किन व्यंजन’ नामक पुस्तक ली थी।
पप्पू- छोड़ो, यही ठीक है… मुझे तीन बड़े आकार वाले भिजवा दीजिए।
सेलमैन- आप सही कह रहें हैं, आपके घर में सात लोगों के लिए 3 बड़े वाले काफ़ी हैं सर ! कुल 2100 रुपये हुए।
पप्पू- मैं क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दूंगा।
सेलमैन- आप हमें नकद भुगतान ही देना सर ! आपके क्रेडिट कार्ड की सीमा खत्म हो गई है और आपने अपने बैंक के 168745 रुपये देने हैं पिछले साल जुलाई के बाद से, आपके होम लोन और उस पर देर से भुगतान शुल्क इसमें शामिल नहीं है।
पप्पू- मैं पास के एटीएम से पैसे निकाल लूँगा आपके आदमी के आने से पहले !
सेलमैन- आप ऐसा नहीं कर सकते, आप अपने ओवरड्राफ्ट सीमा को समाप्त कर चुके हैं।
पप्पू- कोई बात नहीं, मैं पैसों का इन्तजाम कर लूंगा, पिज्जा कब तक आ जाएगा?
सेल मैन- लगभग 45 मिनट में सर ! लेकिन अगर आप इंतजार नहीं कर सकते तो आप खुद अपनी मोटर साइकिल पर आकर ले जा सकते हैं।
पप्पू- क्या?
सेल मैन- सिस्टम में विवरण के अनुसार, आप एक मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर **** के मालिक हैं।

पप्पू- ?? इन लोगों को भी मेरे बाइक के नम्बर का भी पता है !
सेलमैन- आप कुछ और चाहते हैं सर?
पप्पू- कुछ नहीं ! वैसे तुम कोला की 3 मुफ़्त बोतलें मुझे दे रहे हैं ना जैसा आपके विज्ञापन में बताया गया है?
सेल मैन- हम आपको देते सर, लेकिन आपके रिकॉर्ड के आधार पर आपको शूगर है तो आपके स्वास्थ्य के हित में हम आपको यह नहीं दे रहे !
पप्पू- तेरी तो…
सेलमैन- अपनी भाषा पर काबू रखिए सर ! 10 जुलाई 1986  को एक पुलिस वाले को गाली देने के अपराध में आपको 3 दिनों के लिए जेल और 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
ग्राहक पप्पू बेहोश…
और बनाओ आधार कार्ड…

Categories Hindi
More stories See all