सन्ता बन्ता के चुटकुले-5
एक बार सन्ता खुद का हाथ चाकू से काट रहा था।
यह देख कर उसकी पत्नी प्रीतो चिल्लाई- हाय जी, आप यह क्या कर रहे हैं?
सन्ता- अरे डेटॉल की बोतल टूट गई है, सारा डेटॉल बर्बाद ना हो जाए इसलिए हाथ काट रहा हूँ। ला, तेरी भी एक अंगुली काट देता हूँ !
***
सन्ता और बन्ता को आदिवासियों ने पकड़ लिया और उन्हें अपने मुखिया के पास ले गये।
मुखिया बोला- इन दोनों को बंदी बना लो।
सन्ता बहाना बनाते हुए बोला- नहीं जी, मैं तो शादीशुदा हूँ ! मेरे को आप बंदा ही रहने दो।”
***
मूवी देखने के बाद सन्ता के दोस्त बन्ता ने सन्ता से पूछा- टाइटैनिक फिल्म देखकर क्या सीखा?
सन्ता- अरे सीखा-वीखा कुछ नहीं। अभी तक यही सोच रहा हूँ कि ऐसे मौके पर कोई पेंटिंग कैसे कर सकता है!
***
देहाती सन्ता बैठा शराब पिए जा रहा था।
उसका पड़ोसी बन्ता उसके पास आया और उसने पूछा- अरे‚ इतने सुहावने दिन तू यहां बैठा शराब क्यों पी रहा है?
सन्ता उदासी से बोला- मेरे भाई कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझाई नहीं जा सकतीं।
बन्ता ने पूछा- ऐसी भी क्या बात हो गई भाई?
सन्ता बोला- आज मैं अपनी गाय के पास बैठ कर दूध दुह रहा था कि गाय ने अपनी बायीं टांग उठाई और बाल्टी में मार दी।
बन्ता बोला- यह कोई बहुत बुरा तो नहीं हुआ जिसके लिए शराब पी जाये !
सन्ता फिर बोला- कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझाई नहीं जा सकतीं।
बन्ता ने फिर पूछा- तो फिर क्या हुआ?
सन्ता बोला- मैंने गाय की बायीं टांग पकड़ी और बायें खंबे से बांध दी।
बनता ने पूछा- अच्छा फिर?
सन्ता- मैं फिर से बैठ कर दुबारा उसे दुहने लगा। जैसे ही मेरी बाल्टी भरने वाली थी कि गाय ने अपनी दायीं टांग उठाई और बाल्टी में मार दी।
बन्ता- फिर से?
सन्ता बोला- हाँ मेरे भाई, फिर से ! वही तो कह रहा हूँ कि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझाई नहीं जा सकतीं।
बन्ता बोला- अच्छा फिर तूने क्या किया?
सन्ता- इस बार मैंने उसकी दायीं टांग पकड़ी और दायें खंबे से बांध दी।
बन्ता- अच्छा उसके बाद?
सन्ता- फिर से मैंने बैठकर दुहना शुरू कर दिया। फिर से जब बाल्टी भरने वाली थी कि बेवकूफ गाय ने अपनी पूंछ मार कर बाल्टी लुढ़का दी।
बन्ता- ओह ! हम्म ! बुरा हुआ। फ़िर भी ऐसा तो हो जाता है।
सन्ता- तुम नहीं समझोगे दोस्त क्योंकि कुछ बातें ऐसी होती हैं जो समझाई नहीं जा सकतीं।
बन्ता- फिर तुमने क्या किया?
सन्ता- फिर क्या, मेरे पास और रस्सी नहीं थी इसलिए मैंने अपने पजामे का नाड़ा निकाला और उससे गाय की पूंछ को ऊपर करके बांध दिया। उसी समय मेरा पजामा नीचे सरक गया और अचानक मेरी बीवी वहाँ आ पहुँची।