सन्ता जी के करतब
एक बार सन्ता जी का सर फट गया।
डॉक्टर इरफ़ान- ये कैसे हुआ?
सन्ता- मैं ईंट से पत्थर तोड़ रहा था। एक आदमी ने मुझसे कहा- कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया कर!
***
सन्ता जी को एक पार्टी का निमंत्रण मिला, जिसमें लिखा था ‘Only Pink Tie’
सन्ता जी वहाँ गए तो उन्होंने देखा कि लोगों ने पैंट-शर्ट भी पहनी थी।
सन्ता जी का फोन
एक बार प्रीतो ने सन्ता जी को फ़ोन से मैसेज़ भेजा- घर कब तक आ रहे हो? मैसेज़ करके बताओ।
सन्ता ने मैसेज़ किया- नहीं बता सकता… मेरे मैसेज़ फ़्री नहीं हैं।
***
एक दिन सन्ता जी के घर चोर आ गया। सन्ता जी ने देख लिया तो चोर भागा।
सन्ता जी भी चोर के पीछे भागे।
भागते-भागते सन्ता जी चोर से आगे निकल गए और बोले- एक तो चोरी.. ऊपर से हमसे रेस में मुकाबला?
***
सन्ता जी को सार्वजनिक शैचालय में जाना पड़ गया।
वहाँ अन्दर किसी ने लिख दिया था- दुनिया चाँद पे पहुँच गई, और तू यहीं बैठा है !
सन्ता जी नीचे लिख कर आए- ‘बस धो कर जा रहा हूँ।
***
सन्ता ने अपने फोन से एक नम्बर मिलाया तो दूसरी तरफ से किसी लड़की ने फोन उठाया।
सन्ता- हेलो, कौन?
लड़की- मैं सीता बोल रही हूँ, आप कौन?
सन्ता बोला- ओए जी, गलती हो गई, यह फोन तो अयोध्या लग गया ! सॉरी माते !
***
शराबी सन्ता
शराबी सन्ता ने एक दिन कुछ ज्यादा ही पी ली।
लडखड़ाते कदमों से किसी तरह घर के दरवाजे तक पहुँचा और जेब से चाबी निकालकर ताला खोलने की कोशिश करने लगा।
नशा ज्यादा होने की वजह से वह चाबी को ताले में डाल ही नहीं पा रहा था। चाबी कभी इधर हो जाती कभी उधर।
उसे परेशान होते देख पास ही खड़े एक व्यक्ति उसकी मदद करने के इरादे से उसके पास आकर बोला- लाओ चाबी, ताला मैं खोल देता हूँ।
शराबी सन्ता- नहीं, नहीं, ताला तो मैं खोल लूंगा। तुम तो बस जरा दरवाजे को पकड़कर रखो।
***
शराबी सन्ता ने छोड़ी शराब!
सन्ता ने पीने की गंदी लत छोडऩे का मन बनाया और अपने घर में से दारू की कई बोतलें उठाईं और फेंकने लगा।
पहली खाली बोतल फेंकते हुए- तूने मेरा घर बरबाद कर दिया, जा भाड़ में!
दूसरी खाली बोतल उठाते हुए- तूने मेरी बीवी से मेरा तलाक करवा दिया! ले तेरा काम तमाम!
तीसरी खाली बोतल फेंकते हुए- तूने मेरे बच्चों से मुझे जुदा करवा दिया, जा तू भी जहन्नुम में जा!
चौथी खाली बोतल फेंकते हुए- तूने मेरी नौकरी छुड़वा दी, तू भी चूर-चूर हो जा!
पांचवीं बोतल उसके हाथ में भरी हुई आ गई तो सन्ता बोला- तू यहीं पड़ी रह! इन सारी बातों में तेरा कोई कसूर नहीं है।
***
***
सन्ता ने नोकिया का सबसे बड़ी स्क्रीन वाला मोबाइल फोन खरीदा।
सोचिए कि आखिर सबसे बड़ी स्क्रीन वाला ही फोन क्यों खरीदा।
क्योंकि सन्ता देखना चाहता था कि आखिर वो कौन से दो लोग हैं जो…
फोन स्विच ऑन होने पर हाथ मिलाते हैं।